कांग्रेस नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को शनिवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में भर्ती कराया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि उन्हें कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के चलते नियमित जांच के लिए भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है।
सोनिया गांधी ने हाल ही में 27 मई को दिल्ली में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि पर सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस साल फरवरी में भी पेट की समस्याओं के कारण उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इधर, नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोनिया गांधी को आरोपी नंबर 1 और राहुल गांधी को आरोपी नंबर 2 नामित किया है, जिस पर कानूनी कार्यवाही जारी है।