कवर्धा , शुक्रवार सुबह मऊ (मध्यप्रदेश) से राजिम जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पंडरिया थाना क्षेत्र के रहमान काँपा के पास पुल के सुरक्षा घेरे से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पंडरिया थाना पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मृतकों व घायलों की पहचान की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में संकेत मिला है कि हादसा तेज रफ्तार और चालक के वाहन पर नियंत्रण खोने के कारण हुआ। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
