छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा रविवार, 12 अक्टूबर को वार्ड ब्वॉय एवं वार्ड आया पदों की लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए जगदलपुर में कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इन केंद्रों में शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज, झाड़ा सिराहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, शासकीय बहुउद्देशीय स्कूल, स्वामी आत्मानंद एवं स्वामी विवेकानंद एक्सीलेंस स्कूल सहित कई शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं।
परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा हॉल में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, वैध पहचान पत्र और दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
ड्रेस कोड के तहत परीक्षार्थियों को हल्के रंग की टी-शर्ट या हाफ शर्ट और हल्के जूते या चप्पल पहनने की अनुमति होगी। मोबाइल, पर्स, बेल्ट, गॉगल्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी और आभूषण परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित रहेंगे।
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री नंदनी साहू (मो. 78986-32929) को नोडल अधिकारी, शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल श्रीवास्तव (मो. 98274-91253) को समन्वयक, तथा सहायक प्राध्यापक डॉ. अनिल श्रीवास्तव को सहायक समन्वयक नियुक्त किया गया है।
