Prashant Veer and Kartik Sharma is most expensive uncapped players in IPL : अबू धाबी। आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा ने इतिहास रच दिया। उत्तर प्रदेश के घरेलू क्रिकेटर प्रशांत वीर के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कड़ी बोली लगी। अंततः CSK ने उन्हें 14.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया, जिससे वह IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए।
IPL Auction 2026 : कार्तिक शर्मा को भी CSK ने खरीदा
वहीं राजस्थान के विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा के लिए भी मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने बोली लगाई। लेकिन अंत में CSK ने उन्हें भी 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इस खरीद के साथ कार्तिक शर्मा इस सीजन के हाईवैल्यू अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए।
IPL Auction 2026 : दोनों खिलाड़ी अब IPL के सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी
इस ऑक्शन के बाद प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा दोनों अब IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने इन दोनों खिलाड़ियों पर बड़ा दाव खेला है और अब देखने वाली बात होगी कि ये दोनों IPL 2026 में कैसा प्रदर्शन करते हैं।
IPL Auction 2026 : कैमरून ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
आईपीएल 2026 ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी चर्चा में रहे। उनके लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच जबरदस्त बिडिंग हुई, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने भी इस रेस में हिस्सा लिया। लंबे बिडिंग वार के बाद केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये में कैमरून ग्रीन को अपनी टीम में शामिल कर ऑक्शन के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी का रिकॉर्ड कायम किया।
