पुतिन ने दी बड़ी चेतावनी: बिना परमाणु हथियारों के पूरा करेंगे यूक्रेन मिशन, NATO की दीवार तोड़ने का किया दावा
मॉस्को, 19 मई 2025: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक अहम बयान देते हुए कहा है कि रूस के पास यूक्रेन अभियान को बिना परमाणु हथियारों के उपयोग के भी पूरा करने की पूरी ताकत मौजूद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रूस को परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के लिए मजबूर करने की कई कोशिशें हुईं, लेकिन रूस अपने निर्धारित लक्ष्य परमाणु हथियारों के बिना ही हासिल करेगा।
रूस की सरकारी टीवी के साथ बातचीत में पुतिन ने कहा, “हमारे पास पर्याप्त बल है जिससे हम इस संकट के मूल कारणों को खत्म कर सकें, स्थायी और दीर्घकालिक शांति स्थापित कर सकें, और रूस की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।” उन्होंने यूक्रेन पर चल रहे अभियान का मकसद पूर्व सोवियत गणराज्य के नाज़ीकरण और विसैन्यीकरण को रोकना बताया था।
रूस ने यूक्रेन पर चलाया भीषण ड्रोन हमला, महिला सहित एक की मौत
रूस ने यूक्रेन पर भारी ड्रोन हमले किए, जो इस युद्ध के दौरान अब तक के सबसे भीषण हमलों में से एक माने जा रहे हैं। यूक्रेन की वायु सेना के मुताबिक, रूस ने रात भर 273 विस्फोटक ड्रोन दागे, जिनमें से 88 को यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने नष्ट कर दिया, जबकि 128 ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक जामिंग की वजह से बेअसर हो गए।
कीव के क्षेत्रीय गवर्नर मायकोला कलाश्निक ने बताया कि ड्रोन हमले में एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हुए। यह हमला रूस और यूक्रेन के बीच वर्षों बाद पहली बार सीधे वार्ता के कुछ ही घंटों बाद हुआ। हालांकि, शुक्रवार को दोनों पक्षों की वार्ता में युद्धविराम पर कोई समझौता नहीं हो सका।
पुतिन की रणनीति और वार्ता की चुनौती
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है, और दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता में अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है। पुतिन ने परमाणु हथियारों के बिना ही अपनी सैन्य रणनीति को पूरा करने का दावा किया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए हर संभव विकल्प पर विचार कर रहा है।
विश्लेषकों का मानना है कि पुतिन का यह बयान NATO और पश्चिमी देशों को संदेश है कि रूस अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी दबाव में आने वाला नहीं।