छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की बैठक सम्पन्न, नए अध्यक्षों का चयन
मुरमुन्दा: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की मुरमुन्दा परिक्षेत्र में बैठक हुई, जिसमें मुरमुन्दा क्षेत्र के कई सक्रिय सेनानियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य छत्तीसगढ़ियावाद को निरंतर आगे बढ़ाना
बैठक में सर्वसम्मति से अशवनी साहू को छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना के मुरमुन्दा खड़ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। और हेमलाल साहू को ग्राम बोरसी ग्रामीण क्रांति सेना का अध्यक्ष बनाया गया। दोनों नए अध्यक्षों ने संगठन की दिशा में काम करने और छत्तीसगढ़ियावाद पहल करने का संकल्प लिया।
बैठक में शामिल सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए सभी सेनानियों ने आगामी योजनाओं को सफल बनाने का संकल्प लिया।