अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लिए गर्व की बात है कि जवाहर नवोदय विद्यालय, सरगुजा के कक्षा 10वीं के छात्र हर्षित राज का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रतिष्ठित कार्यक्रम “युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम – युविका 2025” के लिए हुआ है। यह कार्यक्रम देशभर के चुनिंदा होनहार छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीकी अनुसंधान के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है।
हर्षित अब सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा में आयोजित 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे, जहां उन्हें अंतरिक्ष विज्ञान, नवाचारों और वैज्ञानिक सोच के practically अनुभव करने का मौका मिलेगा।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके सिन्हा ने हर्षित को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे विद्यालय और जिले के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने अन्य छात्रों को भी इस तरह की उपलब्धियों के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के समन्वयक एवं रसायन शास्त्र के प्रवक्ता राहुल मुद्गल ने हर्षित की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हर्षित की यह उपलब्धि न केवल सरगुजा जिले का नाम रोशन करती है, बल्कि यह साबित करती है कि लगन और परिश्रम से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
