Gemma 4 : नई दिल्ली। टेक दिग्गज गूगल ने अपनी नई ओपन-सोर्स AI मॉडल सीरीज Gemma 4 लॉन्च कर दी है, जो अब डेटा सेंटर से लेकर स्मार्टफोन और लोकल डिवाइस तक हर जगह काम कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह मॉडल तेज, सस्ता और बेहद सक्षम है। खास बात यह है कि Gemma 4 बिना इंटरनेट के भी स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस पर सीधे काम कर सकता है।
चार मॉडल, हर जरूरत के लिए
गूगल ने Gemma 4 को चार अलग-अलग साइज में पेश किया है:
- E2B और E4B – छोटे मॉडल, खासतौर पर स्मार्टफोन और IoT डिवाइस के लिए।
- 26B Mixture of Experts – मिड-लेवल परफॉर्मेंस।
- 31B Dense – सबसे पावरफुल वर्जन, जिसने कई बड़े AI मॉडल्स को पीछे छोड़ दिया है।
इससे डेवलपर्स को अपने प्रोजेक्ट के हिसाब से सही मॉडल चुनने की आजादी मिलती है।

एडवांस AI फीचर्स
Gemma 4 सिर्फ चैटबॉट नहीं, बल्कि एक एडवांस AI प्लेटफॉर्म है। यह मॉडल:
- मल्टी-स्टेप रीजनिंग और जटिल सवालों को हल कर सकता है।
- एजेंटिक वर्कफ्लो सपोर्ट के जरिए खुद टूल्स और API से इंटरैक्ट कर सकता है।
- कोड जनरेशन में मदद करता है, जिससे डेवलपर्स इसे ऑफलाइन कोडिंग असिस्टेंट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इमेज, वीडियो और ऑडियो इनपुट को समझ सकता है।
- 140 से ज्यादा भाषाओं में काम करता है।
स्मार्टफोन पर ऑफलाइन AI
Gemma 4 की सबसे बड़ी खासियत है ऑन-डिवाइस रनिंग, यानी यह स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस पर बिना इंटरनेट के भी काम करेगा। गूगल ने इसे Qualcomm और MediaTek जैसी कंपनियों के साथ मिलकर डिजाइन किया है। Pixel टीम के सहयोग से तैयार इस तकनीक से स्मार्टफोन और ज्यादा स्मार्ट और आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
गूगल के CEO सुंदर पिचाई और DeepMind प्रमुख डेमिस हसाबिस ने इसे डेवलपर्स के लिए गेम-चेंजर बताया है। उनका कहना है कि Gemma 4 आने वाले समय में मोबाइल AI के क्षेत्र में क्रांति ला सकता है।
