मारकेश में संपन्न हुआ ‘गीटेक्स अफ्रीका’, भारत की ओर से मंत्री जयंत चौधरी ने किया प्रतिनिधित्व
मारकेश/नई दिल्ली। अफ्रीका का सबसे बड़ा तकनीक और स्टार्टअप आधारित कार्यक्रम ‘गीटेक्स अफ्रीका’ हाल ही में मोरक्को की राजधानी मारकेश में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय इस वैश्विक शिखर सम्मेलन ने नीति निर्माताओं, परिवर्तनकर्ताओं और दूरदर्शी नेताओं को एक साझा मंच पर लाकर समावेशी व न्यायसंगत वैश्विक आर्थिक विकास पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान किया।
भारत गणराज्य की ओर से इस सम्मेलन में कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्यमंत्री श्री जयंत चौधरी ने भाग लिया। उन्होंने सम्मेलन के दौरान विभिन्न उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकों और पैनल चर्चाओं में हिस्सा लिया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय स्टार्टअप प्रतिनिधियों से संवाद कर उनके नवाचारों की जानकारी ली और वैश्विक मंच पर उनके प्रयासों की सराहना की।
‘गीटेक्स अफ्रीका’ अफ्रीकी महाद्वीप में तकनीकी नवाचार, स्टार्टअप सहयोग और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने वाला प्रमुख मंच बनकर उभरा है, जिसमें भारत जैसे देशों की भागीदारी वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करती है।
