Rashmika Mandanna and Vijay Deverakonda Wedding: मनोरंजन डेस्क। साउथ और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते कुछ दिनों से रश्मिका और साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की सगाई और शादी की खबरें लगातार मीडिया में छाई हुई हैं। अब रश्मिका के एक ताज़ा बयान ने इन अफवाहों को और भी ज्यादा हवा दे दी है।
हाल ही में एक इवेंट ‘ऑनेस्ट टाउनहॉल’ के दौरान जब रश्मिका से पूछा गया कि वह किन लोगों को डेट, शादी और मारना चाहेंगी, तो उन्होंने हंसते हुए कहा “मैं नारुतो को डेट करूंगी और विजय देवरकोंडा से शादी करूंगी।”
उनका यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठे। दिलचस्प बात यह है कि रश्मिका का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब उनकी और विजय की शादी की खबरें पहले से ही चर्चा में हैं।

पार्टनर को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
इसी बातचीत में रश्मिका ने अपने आदर्श पार्टनर की खूबियों पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा “मुझे ऐसा इंसान चाहिए जो मुझे गहराई से समझ सके, मेरे साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहे। अगर कभी मेरे खिलाफ लड़ाई हो, तो वो मेरे साथ लड़े। मैं उसके लिए किसी भी दिन गोली खा सकती हूं।” उनका यह बयान सुनकर वहां मौजूद फैंस इमोशनल हो गए और सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो जमकर वायरल हो गया।
सगाई की खबरें और शादी की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय ने पिछले महीने सगाई कर ली थी। विजय की टीम ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा था कि दोनों अब शादी की तैयारी में जुटे हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक रॉयल वेडिंग करने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि रश्मिका ने हाल ही में उदयपुर जाकर शादी के संभावित वेन्यू का निरीक्षण भी किया है और वेडिंग प्लानिंग की शुरुआत कर दी है। हालांकि, दोनों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

‘गीता गोविंदम’ से शुरू हुई लव स्टोरी
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी पहली बार 2018 की सुपरहिट फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में साथ नजर आई थी। इसके बाद दोनों ने 2019 की फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ में फिर साथ काम किया। इन्हीं फिल्मों के दौरान दोनों की नजदीकियों की खबरें सामने आने लगीं।

हालांकि, रश्मिका और विजय ने अपने रिश्ते को कभी पब्लिकली कन्फर्म नहीं किया, लेकिन कई बार उन्हें साथ में वेकेशन और इवेंट्स में देखा गया है। अब रश्मिका के हालिया बयान के बाद फैंस का मानना है कि दोनों की शादी की खबरें सिर्फ अफवाह नहीं, बल्कि हकीकत के बेहद करीब हैं।
