रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों की सुविधा और धान खरीदी को लेकर बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि किसानों की परेशानी को देखते हुए अब प्रदेश में धान की खरीदी दो और दिन बढ़ा दी गई है।
सीएम साय ने कहा कि आज समीक्षा बैठक में यह पाया गया कि कई किसान अपने धान को समय पर नहीं बेच पाए थे। कुछ किसानों के टोकन कट नहीं पाए थे, जबकि जिन्होंने कटवाए थे, वे भी धान बेचने में असमर्थ रहे। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए अब किसानों को दो अतिरिक्त दिन तक धान बेचने का अवसर मिलेगा।
