CG Breaking : नई दिल्ली। आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कई राज्यों में समीकरण साधते हुए पार्टी ने नए और अनुभवी चेहरों पर दांव लगाया है। राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बिहार, छत्तीसगढ़, असम, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं।
CG Breaking : छत्तीसगढ़ की खाली हो रही सीट के लिए पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। माना जा रहा है कि संगठन और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। बिहार से नितिन नबीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारा गया है, जबकि ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया गया है।


