विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत विषय पर आधारित है यह कार्यक्रम
रायपुर, 13 नवंबर 2025
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) नई दिल्ली के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, पश्चिम भारत विज्ञान मेला और विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता का आयोजन इस वर्ष शासकीय बहु.उ.मा.वि. अंबिकापुर (जिला सरगुजा) में किया गया। इस प्रतियोगिता में सूरजपुर जिले के चार विद्यार्थियों के मॉडल राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के लिए चयनित हुए हैं।

इस वर्ष छत्तीसगढ़ के 9 जोन से चयनित प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय कार्यक्रम जशपुर जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, जयपुर में 12 से 15 सितंबर 2025 तक आयोजित किया गया। इस बार का मुख्य विषय “विकसित और आत्मनिर्भर भारत” रखा गया था, जिसके अंतर्गत सात उप-विषय — सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती हुई प्रौद्योगिकी, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य और स्वच्छता तथा जल संरक्षण और प्रबंधन शामिल हैं।

सूरजपुर जिले से चयनित प्रतिभागी —
- अविनाश सिंह (कक्षा 12वीं), शा.बालक उ.मा.वि. रामानुजनगर – स्वास्थ्य और स्वच्छता विषय पर मॉडल।
- गीता सिंह (कक्षा 12वीं), शा.उ.मा.वि. कारवां – स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मॉडल।
- नवल साय (कक्षा 10वीं) – सतत कृषि विषय पर मॉडल।
- मोहम्मद आसिफ अंसारी (कक्षा 8वीं), सेजेस जयनगर – उभरती हुई प्रौद्योगिकी विषय पर प्रस्तुति।
इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार और शोध की दिशा में प्रेरित करना है। साथ ही यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, संचार कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम भी बन रहा है।
