महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के विभिन्न ग्रामों में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण अवसंरचना को मजबूत करने के उद्देश्य से कुल 157.34 लाख रुपये की लागत वाले निर्माण कार्यों की नींव रखी।
इन ग्रामों में हुए कार्यों का भूमिपूजन
- ग्राम कसकेला – 26.05 लाख रुपये
सीसी सड़क एवं नाली निर्माण - ग्राम सिलफिली – 76.74 लाख रुपये
सड़क निर्माण कार्य - ग्राम गणेशपुर – 37.48 लाख रुपये
सीसी सड़क एवं नाली निर्माण - ग्राम करमपुर – 17.07 लाख रुपये
सीसी सड़क एवं नाली निर्माण
योजना से गांवों में तेजी से बदल रहा स्वरूप

कार्यक्रम में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से सड़कों, नालियों और आवश्यक ढांचागत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे गांवों में स्वच्छता, आवागमन और जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए गांवों के सर्वांगीण विकास के लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रही है। प्रत्येक ग्राम को बेहतर सुविधाओं से सशक्त बनाना सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।
