पर्यटन विकास एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण पर हुई सार्थक चर्चा
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज नवा रायपुर, सेक्टर-24 स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन के विकास, सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं उनके सुदृढ़ीकरण से जुड़े विषयों पर सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें राजकीय गमछा, बस्तर दशहरा पर आधारित कॉफी टेबल बुक तथा बेल मेटल से निर्मित स्मृति-चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटन की दृष्टि से अपार संभावनाओं से भरपूर है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
