कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने आज तहसील भैयाथान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नो-मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत भटगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 05 अंतर्गत तहसील भैयाथान में 44 नो-मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई हेतु आहूत किया गया था। इनमें से 25 मतदाताओं की सुनवाई की गई, जबकि शेष मतदाताओं के लिए आगामी सुनवाई की तिथि 05 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। सुनवाई के दौरान संबंधित बीएलओ (BLO) भी उपस्थित रहे।
सुनवाई उपरांत प्राप्त दस्तावेजों को परीक्षण हेतु डीईओ (DEO) पोर्टल में प्रेषित किया गया है। कलेक्टर श्री जयवर्धन ने मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और नियमानुसार पूर्ण करने के निर्देश दिए।
