रायपुर। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी रायपुर में विभिन्न मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की।
राज्यपाल श्री डेका ने नर्मदा कुंड हनुमान मंदिर, स्टेशन चौक तथा सर्व धर्म हनुमान मंदिर, रेलवे स्टेशन परिसर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया।
धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित इस पूजा-अर्चना में श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और सभी ने भक्तिभाव से भगवान हनुमान की आराधना की।
