खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए पुरुष फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ को कड़े संघर्ष के बाद पश्चिम बंगाल के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ छत्तीसगढ़ ने रजत पदक हासिल किया।
मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाला रहा, जिसमें दोनों टीमों ने उच्च स्तरीय खेल का प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ की टीम ने बेहतरीन तालमेल, तेज आक्रमण और मजबूत रक्षा का प्रदर्शन करते हुए मैच को अंत तक संतुलित बनाए रखा।
पहले हाफ तक पश्चिम बंगाल 1-0 की बढ़त बनाने में सफल रहा। इसके बाद छत्तीसगढ़ ने लगातार आक्रमण कर बराबरी का गोल करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
मैच के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
