कबीरधाम जिले के मुख्यालय कवर्धा में गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 26 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन आचार्य पंथ गृंध मुनि नाम साहब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कवर्धा परिसर में किया जाएगा, जिसमें वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मुख्य समारोह के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी दी जाएगी। इसके पश्चात परेड का निरीक्षण, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, शहीद परिवारों का सम्मान तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
