07 जनवरी तक किया जा सकेगा पंजीयन
जिले के ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा निःशुल्क 30 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।
बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी के निदेशक ने बताया कि इच्छुक युवक इस निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए 07 जनवरी 2026 तक पंजीयन करा सकते हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
पंजीयन के लिए बी.पी.एल. राशन कार्ड की प्रतिलिपि, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज चार फोटो तथा न्यूनतम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण की अंकसूची अनिवार्य होगी।
पंजीयन एवं प्रशिक्षण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक निम्नलिखित मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—
- कमलेश पटेल : +91 79997 00673
- अक्षय सिंह राजपूत : +91 83194 62874
- राजू निर्मलकर : +91 91310 65767
आरसेटी द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।
