मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के किसानों के लिए खुशखबरी है। स्वास्थ्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर खड़गंवा विकासखंड की बरदर जलाशय योजना की नहर के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर 3 करोड़ 52 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।
इस परियोजना के पूर्ण होने पर सिंचाई क्षमता बढ़कर 586 हेक्टेयर तक पहुंच जाएगी, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और जल संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होगा।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया है। वहीं, मनेंद्रगढ़ की जनता ने इस उपलब्धि पर विधायक और मंत्री के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है।
मंत्री जायसवाल ने कहा कि नहर जीर्णोद्धार कार्य से सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी और किसानों को बेहतर फसल उत्पादन के लिए नई दिशा मिलेगी।
