छत्तीसगढ़ में अब तक 1210.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, बस्तर सबसे आगे – बेमेतरा में सबसे कम
राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय रहा है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अब तक 1210.4 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। बस्तर जिले में सर्वाधिक 1633.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई, जबकि सबसे कम वर्षा बेमेतरा जिले में 554.0 मि.मी. दर्ज की गई है।
रायपुर संभाग में रायपुर में 1159.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 1004.8 मि.मी., गरियाबंद में 1233.9 मि.मी., महासमुंद में 1065.1 मि.मी., और धमतरी में 1149.6 मि.मी. वर्षा हुई।
बिलासपुर संभाग में बिलासपुर में 1205.1 मि.मी., रायगढ़ में 1396.7 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1413.5 मि.मी., कोरबा में 1179.3 मि.मी., और सक्ती में 1274.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई।
दुर्ग संभाग में दुर्ग में 948.2 मि.मी., राजनांदगांव में 1012.5 मि.मी., और बालोद में 1317.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है।
सरगुजा संभाग में बलरामपुर में 1579.6 मि.मी., कोरिया में 1253.4 मि.मी., और सूरजपुर में 1183.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई।
बस्तर संभाग में कोंडागांव में 1213.5 मि.मी., कांकेर में 1421.6 मि.मी., नारायणपुर में 1472.6 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1622.4 मि.मी., सुकमा में 1306.9 मि.मी., और बीजापुर में 1615.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड हुई है।
