कोंडागांव , जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 से 05 मई 2026 तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं।
अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में जामकोटपारा कोंडागांव, महात्मा गांधी वार्ड कोंडागांव, दहिकोंगा, मर्दापाल, लंजोड़ा, फरसगांव, कोनगुड, धनोरा, केशकाल, विश्रामपुरी, बडेराजपुर, बांसकोट, शामपुर एवं माकड़ी शामिल हैं। वहीं हिन्दी माध्यम विद्यालयों में तहसीलपारा कोंडागांव, बम्हनी, लुभा, बड़ेडोंगर, बहीगांव एवं खालेमुरवेण्ड शामिल हैं।
प्राप्त आवेदनों की संख्या अधिक होने की स्थिति में 06 मई से 10 मई 2026 के बीच लॉटरी प्रणाली के माध्यम से सीटों का आबंटन किया जाएगा। इसके बाद 11 मई से 15 मई 2026 तक प्रवेश से संबंधित अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण की जाएंगी।
आवेदन स्वामी आत्मानंद विद्यालय के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से भी किया जा सकता है।
