ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon जल्द ही अपनी Great Republic Day Sale 2026 की शुरुआत करने वाला है। कंपनी ने शुक्रवार को इस सेल की आधिकारिक घोषणा कर दी है और इसके लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जहां संभावित बैंक ऑफर्स और आकर्षक डील्स की जानकारी दी जा रही है।
इस मेगा सेल में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, टैबलेट, लैपटॉप, पीसी, गेमिंग कंसोल, स्मार्ट ग्लास, वॉशिंग मशीन, प्रोजेक्टर, स्मार्ट टीवी, रेफ्रिजरेटर समेत अन्य स्मार्ट होम अप्लायंसेज पर भारी छूट मिलने की उम्मीद है। वहीं, Amazon की घोषणा के बाद फ्लिपकार्ट ने भी अपनी Republic Day Sale 2026 का ऐलान कर दिया है, जो जनवरी के तीसरे सप्ताह में शुरू होगी।
Amazon Great Republic Day Sale में मिलेगा बैंक डिस्काउंट
Amazon की माइक्रोसाइट के अनुसार, SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा SBI कार्ड यूजर्स को EMI ट्रांजैक्शन पर भी 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।
हालांकि, कंपनी ने अभी तक Great Republic Day Sale 2026 की शुरुआत की सटीक तारीख और अवधि का खुलासा नहीं किया है। सेल के दौरान Amazon रोजाना 8 PM Deals, Trending Deals, Blockbuster Deals, Exchange Offers और Top 100 Deals जैसी कैटेगरी में आकर्षक ऑफर्स पेश करेगा। साथ ही, चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर कूपन डिस्काउंट का भी लाभ मिलेगा।
ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीनों के लिए यह सेल इलेक्ट्रॉनिक और होम अप्लायंसेज खरीदने का बेहतरीन मौका साबित हो सकती है।
