कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, मशीनों के रखरखाव और व्यवस्थाओं की विस्तार से जांच की गई।
निरीक्षण के समय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि—भारतीय जनता पार्टी से श्री राजेन्द्र सिंह गौर और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री पुरुषोत्तम पाटिल उपस्थित थे।
इसके अलावा उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र कुर्रे तथा वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी अनिभा रेणु सोनबेर भी मौजूद रहे।
