T20 Australia New Captain Sophie Molineux: ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम में कप्तानी का नया अध्याय शुरू हो गया है। ऑलराउंडर सोफी मोलिन्यू को टीम की नई कप्तान नियुक्त किया गया है। वह भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से टीम की कमान संभालेंगी। इसके साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत दौरे के लिए महिला टीम का भी ऐलान कर दिया है।
एलिसा हीली की जगह संभालेंगी जिम्मेदारी
सोफी मोलिन्यू, अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज एलिसा हीली की जगह कप्तानी करेंगी। हीली ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि, भारत दौरे पर खेले जाने वाले वनडे और टेस्ट मुकाबलों में एलिसा हीली ही कप्तान रहेंगी, क्योंकि यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट होगा।
भारत सीरीज में अलग-अलग फॉर्मेट में अलग रोल
भारत की महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी20, 3 वनडे और 1 टेस्ट मैच खेलेगी।
- टी20 सीरीज में सोफी मोलिन्यू कप्तान होंगी।
- वनडे और टेस्ट में वह एलिसा हीली की उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगी।
टी20 टीम में एश्ले गार्डनर और ताहिला मैक्ग्रा को उप-कप्तान बनाया गया है।
फोबे लिचफील्ड की वापसी
WPL 2026 से चोट के चलते बाहर रहीं फोबे लिचफील्ड को ऑस्ट्रेलिया की तीनों टीमों (टी20, वनडे और टेस्ट) में जगह दी गई है, जो टीम के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है।

भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम
सोफी मोलिन्यू (कप्तान), एश्ले गार्डनर (उप-कप्तान), ताहिला मैक्ग्रा (उप-कप्तान), डर्सी ब्राउन, निकोला कैरी, किम ग्राथ, ग्रेस हैरिस, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिसा पेरी, मेगान शूट, अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वारेहम
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम
एलिसा हीली (कप्तान), सोफी मोलिन्यू (उप-कप्तान), डर्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एश्ले गार्डनर, अलाना किंग, किम ग्राथ, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, ताहिला मैक्ग्रा, एलिसा पेरी, अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वारेहम
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम
एलिसा हीली (कप्तान), सोफी मोलिन्यू (उप-कप्तान), डर्सी ब्राउन, लूसी हैमिल्टन, एश्ले गार्डनर, अलाना किंग, किम ग्राथ, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, ताहिला मैक्ग्रा, एलिसा पेरी, अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वारेहम
