स्पोर्ट्स डेस्क: Riyan Parag बने IPL में 6 बॉल में 6 सिक्स मारने वाले पहले खिलाड़ी, बना डाला नया रिकॉर्ड आईपीएल 2025 का 53वां मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक बन गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो आज तक आईपीएल में कोई भी बल्लेबाज़ नहीं कर सका था। उन्होंने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया।
लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए रियान पराग ने 13वें ओवर में मोईन अली की अंतिम 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाए। इसके बाद 14वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती की दूसरी गेंद पर भी उन्होंने छक्का जड़ा। इस तरह उन्होंने लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के मारकर अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया।

पराग की छक्कों की बारिश ऐसे हुई
- 13वें ओवर की 2nd गेंद: स्क्वायर लेग पर छक्का
- 3rd गेंद: लॉन्ग ऑन पर छक्का
- 4th गेंद: स्क्वायर लेग पर छक्का
- 5th गेंद: लॉन्ग ऑन पर छक्का
- 6th गेंद: लॉन्ग ऑफ पर छक्का
- 14वें ओवर की 2nd गेंद: रिवर्स स्वीप से छक्का (वरुण चक्रवर्ती)
आईपीएल में लगातार 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज
आईपीएल के इतिहास में अब तक एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले कई बल्लेबाज रहे हैं, लेकिन लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड पहली बार रियान पराग के नाम दर्ज हुआ है।
एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले अन्य खिलाड़ी
- क्रिस गेल (2012, बनाम राहुल शर्मा)
- राहुल तेवतिया (2020, बनाम शेल्डन कॉटरेल)
- रविंद्र जडेजा (2021, बनाम हर्षल पटेल)
- रिंकू सिंह (2023, बनाम यश दयाल)
- रियान पराग (2025, बनाम मोईन अली)

ऐतिहासिक पारी के बावजूद मिली हार
हालांकि रियान पराग की इस विस्फोटक पारी के बावजूद राजस्थान रॉयल्स यह मुकाबला 1 रन से हार गई। लेकिन पराग की ऐतिहासिक पारी ने उन्हें रातोंरात सुर्खियों में ला दिया है और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर चर्चा हो रही है।