मार्वल फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। Spider-Man: Brand New Day का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें एक्शन, सस्पेंस और इमोशन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल रहा है।
Tom Holland एक बार फिर पीटर पार्कर के किरदार में नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी कहानी में बड़ा ट्विस्ट है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि पीटर के DNA में खतरनाक बदलाव हो रहे हैं, जिससे उसकी शक्तियां और पहचान दोनों खतरे में पड़ जाती हैं। इस समस्या का हल खोजने के लिए वह Bruce Banner के पास पहुंचता है, जिसे Mark Ruffalo निभा रहे हैं।
ट्रेलर का सबसे बड़ा सरप्राइज Jon Bernthal की एंट्री है, जो ‘Punisher’ के रूप में जबरदस्त अंदाज में लौटते दिख रहे हैं। स्पाइडर-मैन और Punisher का आमना-सामना फिल्म का हाईलाइट माना जा रहा है।
वहीं Zendaya की भी झलक ट्रेलर में देखने को मिली है, जिसने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है और इसे अब तक की सबसे दमदार स्पाइडर-मैन फिल्म बताया जा रहा है।
फिल्म की स्टारकास्ट में टॉम हॉलैंड, ज़ेंडाया, जॉन बर्नथल, मार्क रफालो, सैडी सिंक, जैकब बैटलन और माइकल मैंडो जैसे कलाकार शामिल हैं।
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की यह स्पाइडर-मैन सीरीज़ की चौथी फिल्म है, जिसे Marvel Studios और Sony Pictures के बैनर तले बनाया गया है।
फिल्म 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
