Rashmika-Vijay First Appearance: मुंबई। दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह कर लिया। दोनों ने दो अलग-अलग परंपराओं के अनुसार शादी की रस्में निभाईं। सुबह तेलुगु रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ, जबकि शाम को कोडवा परंपरा के अनुसार समारोह आयोजित किया गया। शादी के बाद कपल ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें फैंस का भरपूर प्यार मिला। उदयपुर में शादी के बाद दोनों हैदराबाद के लिए रवाना हो गए।
Rashmika-Vijay First Appearance: एयरपोर्ट पर दिखा नवविवाहित जोड़े का अंदाज
शादी के बाद दोनों को एयरपोर्ट पर साथ देखा गया। इस दौरान दोनों बेहद खुश नजर आए। रश्मिका ने लाल रंग का सूट पहना था, हाथों में चूड़ियां थीं और मांग में सिंदूर लगाए वह नई दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं विजय सफेद शॉर्ट कुर्ता सेट में नजर आए और हमेशा की तरह आकर्षक लग रहे थे। दोनों ने पैपराजी का अभिवादन किया और साथ में फ्लाइंग किस भी दिया।
Rashmika-Vijay First Appearance: रश्मिका का भावुक संदेश
रश्मिका ने शादी की तस्वीरें साझा करते हुए विजय के लिए एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने लिखा कि उनके लिए अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां करना मुश्किल है, लेकिन अब उनकी सारी उपलब्धियां, संघर्ष और खुशियां मायने रखती हैं क्योंकि विजय उनके साथ हैं। उन्होंने विजय को अपना पति बताते हुए कहा कि उनकी पत्नी बनना उनके लिए सबसे बड़ी खुशी है।
Rashmika-Vijay First Appearance: विजय ने कहा, बेस्ट फ्रेंड से की शादी
वहीं विजय देवरकोंडा ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने अपनी बेस्ट फ्रेंड से शादी की है।
Rashmika-Vijay First Appearance: फिल्मों में साथ दिखेगी जोड़ी
रश्मिका और विजय इससे पहले फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में साथ नजर आ चुके हैं। इसी फिल्म के दौरान दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी। अब शादी के बाद यह जोड़ी एक बार फिर फिल्म ‘राणाबाली’ में साथ दिखाई देगी।
फैंस लंबे समय से इस जोड़ी को साथ देखने का इंतजार कर रहे थे और अब शादी के बाद दोनों की नई पारी को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।
