रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक फेरबदल: कई अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले गए
रायपुर। रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निगम आयुक्त विश्वदीप ने बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए अधिकारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।
अपर आयुक्तों के प्रभार में बदलाव
- उमाशंकर अग्रवाल – अब वित्त विभाग के साथ-साथ राजस्व विभाग का भी प्रभार संभालेंगे। उन्हें नगर निवेश विभाग से मुक्त किया गया है।
- राजेंद्र गुप्ता – स्वास्थ्य विभाग के साथ सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई। उन्हें राजस्व विभाग से मुक्त किया गया है।
- पंकज शर्मा – विधि विभाग के साथ अब नगर निवेश विभाग की जिम्मेदारी निभाएंगे। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग से मुक्त किया गया है।
जोन कमिश्नरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
- हितेंद्र यादव – जोन 1 से हटाकर जोन 6 के कमिश्नर नियुक्त।
- विवेकानंद दुबे – जोन 3 से स्थानांतरित होकर जोन 10 के कमिश्नर बने।
- रमेश जायसवाल – जोन 6 से हटाकर जोन 3 का कार्यभार सौंपा गया।
- राकेश शर्मा – जोन 10 से स्थानांतरित होकर जोन 7 के कमिश्नर बने।
- प्रीति सिंह – निगम मुख्यालय उपायुक्त से पदोन्नत होकर जोन 1 की कमिश्नर बनाई गईं।
- जसदेव बाबरा – निगम मुख्यालय उपायुक्त से हटाकर जोन 8 के कमिश्नर नियुक्त।
- ए.के. हालदार – जोन 8 से हटाकर निगम मुख्यालय उपायुक्त बनाए गए।
- रमाकांत साहू – जोन 7 से हटाकर निगम मुख्यालय उपायुक्त नियुक्त किए गए।
यह प्रशासनिक फेरबदल नगर निगम की कार्यप्रणाली को अधिक दक्ष और उत्तरदायी बनाने के लिए किया गया है, ताकि नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें और विभागों में बेहतर समन्वय स्थापित हो।