मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में परम पूज्य संत श्री असंग देव जी ने सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री ने उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संत श्री असंग देव जी ने मुख्यमंत्री को गौमाता की प्रतिमा भेंट की।
दोनों के बीच विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और बड़ी संख्या में संत श्री असंग देव जी के अनुयायी उपस्थित रहे।