छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुँची राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अंबिकापुर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में भित्ति चित्रकला की विशेष पेंटिंग भेंट की।
राज्य की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती यह भित्ति चित्रकारी घरों की दीवारों पर उकेरी जाने वाली उभरी हुई पारंपरिक आकृतियों से बनाई जाती है। राज्यपाल द्वारा भेंट की गई यह पेंटिंग छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय कला परंपरा का प्रतीक रही।
