रायपुर, राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शॉल एवं प्रतीक चिन्ह नंदी भेंट कर उप सभापति का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।
मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि हरिवंश आज पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
