बेमेतरा , छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग ने बेमेतरा जिले के विकासखण्ड नवागढ़ में शिवनाथ नदी पर मऊ (बाबा कुटी के पास) तट रक्षण और पुलिया निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 24 लाख 29 हजार रूपए की स्वीकृति प्रदान की है।
इस योजना के तहत ग्राम मऊ के समीप शिवनाथ नदी के बाएँ तट पर लगभग 220 मीटर लंबाई में बाढ़ नियंत्रण कार्य कराया जाएगा। इस कार्य का उद्देश्य तटीय क्षेत्रों में कटाव रोकना और स्थानीय बस्तियों को बाढ़ से सुरक्षित रखना है।
निर्माण कार्य कराने के लिए मुख्य अभियंता, महानदी-गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग, रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
इस पहल से क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा के साथ-साथ स्थानीय लोगों की जीवन-यात्रा और कृषि क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
