Raipur : भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 8 में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर वार्ड में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां राष्ट्रध्वज को सलामी देकर संविधान निर्माताओं और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद डोमन यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया और सभी नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पार्षद डोमन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों न्याय, समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नागरिकों से देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने और सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं युवाओं में देशभक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रगान और देशभक्ति नारों से पूरा वार्ड गूंज उठा। स्थानीय नागरिकों ने इस आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर वार्ड के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, युवा साथी एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर लोकतंत्र और संविधान की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया।
