कोरबा नगर विधायक और छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने रविवार को मुड़ापार हेलीपेड में मथुरा माली मरार पटेल समाज को 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन की सौगात दी।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने समाज के पदाधिकारियों के साथ मां शाकम्भरी देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और शहर की खुशहाली की कामना की तथा नवनिर्मित सामुदायिक भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया।
इस अवसर पर मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि सभी समाजों के आर्थिक उत्थान और प्रगति के लिए छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार सभी समाजों के साथ खड़ी है और उनके उत्थान व विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में भी सभी समाजों की मांग के अनुरूप विकास कार्य तेजी से पूर्ण किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मथुरा माली मरार पटेल समाज का आशीर्वाद उन्हें सदैव मिलता रहा है और समाज की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। समाज की मांग पर प्रभारी मंत्री मद से 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है, जिसे आज समाज को समर्पित किया जा रहा है। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 55 सुमेधा नागिन भाटा में समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की गई है, जिसका निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होगा।
मंत्री ने मथुरा माली मरार पटेल समाज के सभी प्रमुखजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पटेल समाज एक संगठित, सशक्त और मेहनतकश समाज है। मरार समाज कड़ी मेहनत कर धरती को हरा-भरा बनाने का कार्य करता है। समाज आज खेती-किसानी, सब्जी-भाजी उत्पादन के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।
इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, एमआईसी सदस्य धन कुमारी गर्ग, पार्षद ईश्वर पटेल, नरेंद्र देवांगन, मुकुंद कंवर, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, रामकृष्ण साहू, स्मिता सिंह, पूर्णिमा पासवान, नवनीत शुक्ला, सुकेश दलाल, संगीता साहू, अनुज यादव सहित समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में कोरबा शहर विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। वार्डों एवं बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं से लेकर बड़े निर्माण कार्यों तक निरंतर विकास हो रहा है। सभी समाजों को उनकी मांग के अनुरूप विकास कार्यों की सौगात दी जा रही है तथा शासन से राशि की स्वीकृति लेकर कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जा रहा है। समाज ने किया मंत्री और महापौर का अभिनंदनइस अवसर पर समाज के अध्यक्ष आर.डी. पटेल, महादेव पटेल, लक्ष्मण पटेल, उपाध्यक्ष राजकुमारी पटेल, संध्या पटेल, संगीता पटेल, राम अवतार पटेल, चंद्र
