राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के अंबिकापुर आगमन पर गांधी स्टेडियम हेलीपेड में उनका गरिमामय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रपति का आत्मीय अभिनंदन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहे और राष्ट्रपति के स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए।
