छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने कोण्डागांव जिले में दो महत्वपूर्ण एनीकट निर्माण कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
विकासखंड फरसागांव के चनियागांव एनीकट निर्माण हेतु 3 करोड़ 65 लाख 85 हजार रुपए, जबकि विकासखंड कोण्डागांव के जोबा एनीकट निर्माण के लिए 2 करोड़ 39 लाख 10 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
इन सिंचाई परियोजनाओं के पूर्ण होने पर क्षेत्र में जल संरक्षण, निस्तारी, पेयजल की स्थिति बेहतर होगी तथा किसान अपने साधनों से लगभग 100 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई कर पाएंगे।
