Raipur Breaking: स्थानीय लोगों के मुताबिक, तीन साल की मासूम बच्ची खेलते हुए घर से बाहर निकली थी, इसी दौरान आरोपी किशोर ने उसे अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया। बच्ची की हालत को देखते हुए उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
Raipur Breaking: घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन CSP अजय कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और उसके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की मानसिक स्थिति की जांच भी की जा रही है। यह घटना प्रदेश में मासूमों के खिलाफ बढ़ते अपराधों की गंभीर तस्वीर पेश करती है। पुलिस ने मामले को संवेदनशील मानते हुए गहन जांच शुरू कर दी है, ताकि पीड़िता को जल्द न्याय मिल सके।
