राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार 2023 का आयोजन 15 अप्रैल को नई दिल्ली में
नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 15 अप्रैल 2025 को ‘राष्ट्रीय राजमार्ग उत्कृष्टता पुरस्कार 2023’ (NHEA 2023) का छठा संस्करण आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास में रचनात्मक कार्यप्रणालियों को बढ़ावा देना और इस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पेशेवरों को सम्मानित करना है।
इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा और श्री हर्ष मल्होत्रा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव श्री वी. उमाशंकर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य प्रमुख हितधारक भी मौजूद रहेंगे।
यह पुरस्कार समारोह उन प्रयासों को सराहने का मंच है जो भारत में राजमार्ग अवसंरचना की गुणवत्ता, सुरक्षा और नवाचार को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।
