रायपुर। रायपुर में स्टेट GST विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में संचालित लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स के ठिकानों पर छापेमारी की।
मिली जानकारी के अनुसार, करीब 10 अधिकारियों की टीम ने एक साथ चार अलग-अलग लोकेशन पर दबिश दी और जांच शुरू की।
बोगस बिलिंग और GST चोरी की शिकायत पर कार्रवाई
बताया जा रहा है कि दोनों फर्मों के खिलाफ GST चोरी और फर्जी बिलिंग की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर विभाग ने यह रेड कार्रवाई की है।
रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त
छापेमारी के दौरान टीम ने बड़ी संख्या में संदिग्ध बिल, लेनदेन से जुड़े दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए हैं। इन सभी रिकॉर्ड्स की फिलहाल गहन जांच की जा रही है।
टैक्स चोरी के मिले शुरुआती संकेत
प्रारंभिक जांच में बड़े स्तर पर टैक्स चोरी के संकेत सामने आए हैं। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की पूरी जांच के बाद ही मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
फिलहाल GST विभाग की कार्रवाई जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
