Vijay Varma-Tamannaah Bhatia Breakup: शादी को लेकर रिश्ते में आई दरार, ये बनी वजह!
बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक विजय वर्मा (Vijay Varma) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के रिश्ते में दरार की बड़ी वजह शादी को लेकर मतभेद बताया जा रहा है।
शादी पर नहीं बनी सहमति
सूत्रों की मानें तो तमन्ना जल्द शादी के बंधन में बंधना चाहती थीं, लेकिन विजय फिलहाल अपने करियर पर फोकस कर रहे थे। इसी को लेकर दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं और आखिरकार उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया।
पब्लिक अपीयरेंस में आई कमी
तमन्ना और विजय ने 2023 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों को कई बार साथ में देखा गया, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से दोनों किसी भी इवेंट या सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ नजर नहीं आ रहे थे, जिससे फैंस के बीच अटकलें लगाई जा रही थीं।
फैंस को लगा झटका
विजय और तमन्ना की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे, खासकर ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में दोनों की केमिस्ट्री ने सुर्खियां बटोरी थीं। ब्रेकअप की खबरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने निराशा जतानी शुरू कर दी है।
हालांकि, अभी तक विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया ने अपने ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।