Shahid Kapoor : मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है। फरवरी 2026 में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। शुक्रवार को शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया और इसके साथ ही रिलीज डेट की जानकारी भी दी।
फिल्म कब आएगी?
‘ओ रोमियो’ का निर्देशन ‘कमीने’ जैसी फिल्म के लिए जाने जाने वाले विशाल भारद्वाज ने किया है, जबकि प्रोड्यूसर हैं साजिद नाडियाडवाला। शाहिद कपूर ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “रोमियो ओ रोमियो तुम कहां हो ओ रोमियो! #ORomeo की पहली झलक कल देखने मिलेगी! फिल्म सिनेमाघरों में 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।” पोस्टर को देखकर फैंस उत्साहित हैं और कई ने इसे धमाकेदार बताया, वहीं कुछ ने कहा कि विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की जोड़ी हमेशा बेहतरीन होती है।
फिल्म की स्टार कास्ट
शाहिद कपूर के अलावा इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी, दिशा पटानी और फरीदा जलाल।
बॉक्स ऑफिस क्लैश
‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को रिलीज होगी। वहीं, शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म ‘तू या मैं’ भी उसी दिन रिलीज होगी। यानी दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा। दिलचस्प बात यह है कि शुक्रवार को ही ‘ओ रोमियो’ का पोस्टर और ‘तू या मैं’ का टीजर दोनों जारी हुए, जिससे फैंस के बीच चर्चा और उत्साह दोनों बढ़ गया।
