Bharti Singh Second Child: मुंबई। कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति, राइटर-होस्ट हर्ष लिम्बाचिया के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत कर लिया है। बताया जा रहा है कि 19 दिसंबर की सुबह भारती ने बेबी बॉय को जन्म दिया है और मां-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। हालांकि, अभी तक भारती और हर्ष की ओर से इस खुशखबरी पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

इससे पहले कपल ने बड़ी ही खास अंदाज में दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की थी, जिसके बाद से उनके चाहने वाले इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारती दूसरी बार बेटे की मां बनी हैं, जिससे उनके घर का माहौल और भी खुशियों से भर गया है।

भारती सिंह ने साल 2022 में अपने पहले बेटे को जन्म दिया था, जिसे प्यार से सभी ‘गोला’ कहते हैं। गोला पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है और अब उसके छोटे भाई के आने से फैंस की खुशी भी दोगुनी हो गई है।

टीवी के सबसे पसंदीदा कपल्स में शामिल भारती और हर्ष को दर्शक खूब पसंद करते हैं। भारती ने दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान यह दिखाया कि वह प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को कैसे बेहतरीन तरीके से बैलेंस करती हैं। पहली बार की तरह इस बार भी वह आखिरी समय तक काम करती नजर आईं। ‘लाफ्टर शेफ’ के तीसरे सीजन के सेट पर उनके लिए खास सरप्राइज बेबी शॉवर भी प्लान किया गया था।
