रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन में साहू समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने साहू समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार सभी समाजों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने समाज के हित में रचनात्मक पहल और सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक ईश्वर साहू, विधायक इंद्र कुमार साहू उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल में साहू समाज के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश साहू सहित गिरजा साहू, नारद साहू, नंद लाल साहू, चंद्रभूषण साहू एवं राज्य तथा जिला स्तर के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण शामिल थे।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सामाजिक विकास, संगठनात्मक गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई।
