नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा की है। रविवार को नई दिल्ली में आयोजित एनडीए संसदीय बोर्ड की बैठक में उनके नाम पर अंतिम मुहर लगाई गई। यह निर्णय गठबंधन के नेताओं के बीच व्यापक विचार-विमर्श के बाद लिया गया, जिसमें उनकी अनुभवी नेतृत्व क्षमता और सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण को आधार बनाया गया।
सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु के रहने वाले हैं. वह इस समय महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं. बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में गहन चर्चा के बाद उनके नाम पर फैसला लिया गया. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राधाकृष्णन के नाम का ऐलान किया.

