रायपुर: रायपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अमर गिदवानी ने शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने पूर्व महापौर एजाज ढेबर को 1500 से अधिक वोटों से हराया। इस जीत के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
भाजपा का बड़ा उलटफेर
अमर गिदवानी ने एजाज ढेबर को 1500+ वोटों से हराया।
भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल।
विजयी होते ही अमर गिदवानी समर्थकों के साथ बाहर निकले।
भाजपा कार्यालय में जश्न
अमर गिदवानी की जीत से भाजपा समर्थकों में भारी उत्साह है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी।
क्या बोले अमर गिदवानी?
जीत के बाद अमर गिदवानी ने कहा, “यह जनता की जीत है। भाजपा ने जो विश्वास दिलाया, जनता ने उस पर मुहर लगाई है। अब विकास की नई राह पर आगे बढ़ेंगे।”
लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें!