दुर्ग। रविवार की रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए प्रशासनिक सर्जरी की। इस आदेश के तहत 5 थानों के टीआई, 2 पुलिस चौकी प्रभारियों सहित कुल 11 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादले की सूची इस प्रकार है —
- निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा – रक्षित केन्द्र, दुर्ग से थाना प्रभारी भिलाई नगर
- निरीक्षक रामेन्द्र कुमार सिंह – रक्षित केन्द्र, दुर्ग से थाना प्रभारी जामुल
- निरीक्षक बसंत कुमार बघेल – रक्षित केन्द्र, दुर्ग से थाना प्रभारी अमलेश्वर
- निरीक्षक प्रशांत मिश्रा – थाना भिलाई नगर से थाना प्रभारी वैशाली नगर
- निरीक्षक राजेश मिश्रा – थाना जामुल से रक्षित केन्द्र, दुर्ग
- निरीक्षक प्रकाशकांत – थाना पुलगांव से रक्षित केन्द्र, दुर्ग
- उनि अमित अंदानी – थाना वैशाली नगर से थाना प्रभारी पुलगांव
- उनि खेलन साहू – थाना पुलगांव से चौकी प्रभारी अंजोरा
- सउनि राजकुमार देशमुख – थाना पुलगांव से चौकी प्रभारी नगपुरा
- सउनि संतोष साहू – चौकी प्रभारी अंजोरा से साइबर सेल, जिला दुर्ग
- सउनि मनोज यादव – चौकी प्रभारी नगपुरा से थाना भिलाई-3
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह तबादला पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
