धरसींवा। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना (CKS) और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) का संगठन विस्तार एवं सतत सदस्यता अभियान धरसींवा खंड के ग्राम पंचायत कुकेरा में मंगलवार को आयोजित किया गया। बैठक में गांव और आसपास के युवाओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ी, छत्तीसगढ़ियावाद और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
बैठक में जिला और खंड पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों और कार्यों को विस्तार से बताया और युवाओं को जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे –
- CKS जिला उपाध्यक्ष : गोविन्द वर्मा
- CKS जिला मंत्री : तारण साहू
- JCP जिला मंत्री : राजू साहू
- JCP जिला सचिव : सागर वर्मा
- जिला मीडिया प्रभारी : युवराज साहू
- CKS सहसचिव : लिकेश साहू
- JCP धरसींवा खंड सचिव : रोशन साहू
- नगर इकाई कूंरा अध्यक्ष : अर्जुन देवांगन
इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, युवजन और सेनानी भाइयों ने बैठक में उपस्थिति दर्ज कराई।
नई जिम्मेदारियाँ (नवा दायित्व नियुक्ति)
CKS, ग्राम कुकेरा (धरसींवा खंड)
- अध्यक्ष : लोकेश साहू
- महामंत्री : जनक साहू
- उपाध्यक्ष : ओमकार निषाद, सुभाष साहू
- सचिव : मनोज यादव
JCP, ग्राम कुकेरा (धरसींवा खंड)
- अध्यक्ष : यशवंत कुमार साहू
- महामंत्री : भागीरथी साहू
- उपाध्यक्ष : सागर यादव, लोकेश साहू (पंच)
- सचिव : टिकेंद्र साहू
- कोषाध्यक्ष : शशिकांत साहू
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों में बड़े स्तर पर बैठकें आयोजित कर संगठन का विस्तार किया जाएगा।