सूर्य उपासना का पर्व देता है अनुशासन, आत्मसंयम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश — राज्यपाल
रायपुर, 26 अक्टूबर 2025।
छठ महापर्व के पावन अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि छठ पूजा लोक आस्था, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है, जो समाज में सामूहिकता, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व सूर्य उपासना के माध्यम से जीवन में अनुशासन, आत्मसंयम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। छठी मईया की आराधना हमारे जीवन में ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करती है।
उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा सूर्य देव की कृपा से सभी का जीवन स्वस्थ और खुशहाल बना रहे।
